भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया 22 अक्टूबर को बीकानेर संभाग के दौरे पर रहेंगे

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया गुरुवार, 22 अक्टूबर को बीकानेर संभाग के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पंचायत राज चुनाव 2026 की तैयारियों के संबंध में संगठनात्मक बैठक, कार्यकर्ता सम्मेलन एवं युवा संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि संजय भाटिया सुबह 7:30 बजे ट्रेन से बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे भाजपा संभाग कार्यालय में बीकानेर देहात जिला कोर कमेटी की बैठक लेंगे। दोपहर 1:30 बजे नोखा स्थित बागड़ी शिव मंदिर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे मुकाम धाम में दर्शन करेंगे। शाम 5:30 बजे तक देशनोक स्थित श्री करणी माता मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम रहेगा। शाम 6 बजे भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। रात्रि 10:20 बजे ट्रेन से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

श्याम पंचारिया ने बताया कि संजय भाटिया का यह दौरा पंचायत राज चुनाव 2026 के मद्देनजर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और समन्वय को मजबूत करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post