श्रीडूंगरगढ़। नवरात्र के पावन अवसर पर सेवा भारती समिति श्रीडूंगरगढ़ की ओर से संचालित छात्रावास में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 101 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भोजन प्रसादी करवाया गया। मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं का पूजन किया गया, जिसके बाद सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने कन्याओं को भोजन करवाया।
समिति कार्यकर्ता ललित डागा ने कन्या पूजन के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे नारी शक्ति और देवी स्वरूप के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बताया। समिति अध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर छात्रावास निर्माण में सहयोगी रहे मनीष मूंधड़ा परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। छात्रावास अधीक्षक शशीदेव शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
आयोजन में कुंभाराम घिंटाला, स्नेहलता डागा, कन्हैयालाल, भंवरी देवी, मनीष मूंधड़ा, विजय, सोनू देवी सेवग बिग्गा, सुमित पूनियां, माया देवी, अजित वर्मा, संजू देवी, ओमप्रकाश मोटसरा, मगी देवी, परमवीर चौधरी, इंदू देवी, परमेश्वर और ज्योति देवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। नवरात्र की सप्तमी-अष्टमी के साथ सोमवार को भी क्षेत्र में घर-घर कन्या पूजन के आयोजन हुए। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन करने और भोजन करवाने की परंपरा के प्रति श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।




