Alibaba से मंगवाया नकली नोट छापने का कागज, राजस्थान में 500 रुपये के नकली नोटों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

डूंगरपुर (राजस्थान)। राजस्थान के डूंगरपुर जिले में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्यों ने शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ देखकर नकली नोट छापने की योजना बनाई थी।

पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर को रामसागड़ा थाना क्षेत्र के माडा स्कूल ग्राउंड से भावेश खटीक और नयन जोशी को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 4 लाख 95 हजार 500 रुपये के नकली 500 रुपये के नोट बरामद हुए थे। जांच के दौरान उत्तर प्रदेश निवासी रवि मिश्रा का नाम सामने आया, जिसे गिरोह का मास्टरमाइंड बताया गया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए रवि मिश्रा लगातार अपनी जगह बदल रहा था। पुलिस टीम ने करीब 1300 किलोमीटर तक उसका पीछा किया और आखिरकार पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन से उसे गिरफ्तार कर लिया।जांच में हरियाणा के अंबाला निवासी आनंद राजपूत की भूमिका भी सामने आई। आरोप है कि उसने ऑनलाइन मार्केटप्लेस Alibaba के जरिए नकली नोट छापने के लिए कागज मंगवाने में मदद की थी। वहीं, उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार आरिफ मोहम्मद पर टेलीग्राम चैनल के जरिए कागज की सप्लाई करने का आरोप है।पुलिस ने छत्तीसगढ़ निवासी तरुण मलेकर को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने 500 रुपये के नोटों के डिजाइन वाली फोटोशॉप PSD फाइलें उपलब्ध कराई थीं। पुलिस मामले में गिरोह के नेटवर्क और नकली नोटों की छपाई से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories