खाजूवाला। राजस्थान के खाजूवाला क्षेत्र की ग्राम पंचायत 8KYD में पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। नवनिर्वाचित सरपंच सुखप्रीत कौर मान के ससुर और सरपंच प्रतिनिधि मलकीत सिंह मान का अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। इस दुखद घटना से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्राम पंचायत 8KYD से सुखप्रीत कौर मान ने 770 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। उनकी इस जीत को क्षेत्र की प्रमुख जीतों में गिना जा रहा था। चुनाव में मिली सफलता के बाद परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक मलकीत सिंह मान के निधन की खबर ने इन खुशियों को मातम में बदल दिया।
गांव में शोक की लहरमलकीत सिंह मान के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक छा गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीण, रिश्तेदार और परिचित शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।एक ओर चुनावी जीत की खुशियां थीं, तो दूसरी ओर अचानक हुई इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।


