बेसिक पीजी कॉलेज की पॉडकास्ट सीरीज में डॉ. चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

बेसिक पी.जी. कॉलेज, बीकानेर की पॉडकास्ट सीरीज की दूसरी कड़ी का आयोजन मंगलवार को महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में किया गया। इसमें मोटिवेशनल स्पीकर, लाइफ स्किल्स कोच एवं ईसीबी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और सफलता के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।पॉडकास्ट के दौरान डॉ. श्रीमाली ने लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, अनुशासन, प्रभावी संवाद-कौशल और सकारात्मक सोच के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि निरंतर प्रयास, भावनात्मक संतुलन, समस्या समाधान और परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को चुनौतियों को सीखने के अवसर के रूप में देखने तथा अपनी क्षमताओं को पहचानकर लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन एम.एससी. प्राणिविज्ञान की छात्रा जयश्री राजपूत एवं वंशिका सोलंकी ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित ने बताया कि पॉडकास्ट सीरीज का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जीवन-कौशल से जोड़ना और उनमें सकारात्मक चिंतन एवं स्वतंत्र विचार क्षमता विकसित करना है।वहीं, महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रामजी व्यास ने कहा कि इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षण पद्धति से आगे बढ़कर नए विचारों, अनुभवों और जीवन की वास्तविक चुनौतियों से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह सीरीज विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और सर्वांगीण प्रगति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories