नागरी भंडार ने दी ट्रस्टी किशन लाल गोदारा को श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर किया स्मरण

बीकानेर। जुबली नागरी भंडार के ट्रस्टी किशन लाल गोदारा के असामयिक निधन पर शुक्रवार को नागरी भंडार कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष विद्यासागर आचार्य ने की।इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने किशन लाल गोदारा के व्यक्तित्व, मिलनसार स्वभाव और संस्था के प्रति उनके योगदान को याद किया। महामंत्री डॉ. गिरिजाशंकर शर्मा ने कहा कि गोदारा नागरी भंडार के प्रत्येक कार्यक्रम में विशेष रुचि लेते थे और ट्रस्ट की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते थे।कोषाध्यक्ष कांति कुमार कोचर ने उनके योगदान एवं सेवाओं का उल्लेख किया। व्यवस्थापक नंद किशोर सोलंकी ने बताया कि गोदारा अपनी सेवाकाल की शुरुआत से लेकर सेवानिवृत्ति के बाद तक ट्रस्ट से जुड़े रहे और हर कार्य में सहयोग करते रहे। उपाध्यक्ष डॉ. पी.आर. भाटी सहित अन्य वक्ताओं ने भी उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।शोकसभा में साहित्यकार कमल रंगा, संजय पुरोहित, विकास पारीक, भगवान व्यास, आत्माराम भाटी, जाकिर अदीब, बुनियाद हुसैन जहीन सहित संस्था के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं नियमित पाठक उपस्थित रहे।ट्रस्ट अध्यक्ष विद्यासागर आचार्य के निर्देशानुसार किशन लाल गोदारा के सम्मान में शुक्रवार को नागरी भंडार का पुस्तकालय एवं वाचनालय बंद रखा गया। शोकसभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories