बीकानेर। शहर की सीवरेज और वेस्ट वाटर मैनेजमेंट व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 225 करोड़ रुपए की परियोजना को राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (RUIDP) फेज-V के तहत अस्थायी स्वीकृति मिली है। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास की पहल पर नगर निगम के माध्यम से इस परियोजना का प्रस्ताव भेजा गया था।परियोजना के तहत बीकानेर के लिए 225 करोड़ रुपए का अस्थायी आवंटन प्रस्तावित किया गया है। अब नगर निगम को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) और निविदा दस्तावेज तैयार करने होंगे। साथ ही तकनीकी मूल्यांकन सहित निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।परियोजना के क्रियान्वित होने से शहर की सीवरेज एवं वेस्ट वाटर मैनेजमेंट व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।





