गौ सेवा से सभी देवताओं की सेवा का पुण्य प्राप्त होता है – स्वामी विशोकानंद भारती जी महाराज

बीकानेर। धनीनाथ गिरी मठ पंच मंदिर के प्रांगण में आज गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 8 बजे निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु बीकानेर स्वामी श्री विशोकानंद भारती जी महाराज ने गौशाला में संतजनों एवं भक्तों के साथ विधि-विधानपूर्वक गौ पूजन किया तथा गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

गौ पूजन कार्यक्रम में संत तपेश्वर दास जी महाराज, मेरठ से पधारे संत मोहन दास जी महाराज, महंत श्री भागवत भारती जी महाराज, प्रकाश वेदपाठी, पं. मुरली मनोहर व्यास, भवानी सिंह राठौड़, मोडाराम सोलंकी, वैद्य वाचस्पति जोशी, शंकर सिंह राठौड़, महावीर शर्मा, रामचंद्र छाबड़ा, मोहन आचार्य, चंद्रकांत दवे, शास्त्री पं. गायत्री प्रसाद शर्मा, भवानी पुजारी सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।

पूर्व अधिष्ठाता राजगुरु बीकानेर स्वामी श्री सोमेश्वरानंद भारती जी महाराज के 34वें निर्वाण दिवस के अवसर पर सायंकाल आयोजित प्रवचन में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री विशोकानंद भारती जी महाराज ने गौ माता के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए अनेक प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि गौ माता में समस्त देवी-देवताओं का निवास माना गया है। गौ सेवा करने से सभी देवताओं की सेवा का पुण्य प्राप्त होता है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का स्थान अत्यंत पूजनीय है तथा गौ संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।

महंत श्री भागवत भारती जी महाराज ने गौ माता का महत्व बताते हुए कहा कि गौ माता इस लोक के साथ परलोक को भी सुधारती हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार गौ सेवा अवश्य करनी चाहिए।

फलोदी चाड़ी से पधारे महंत स्वामी श्री अमरानंद भारती जी महाराज एवं हरिद्वार से पधारे संत श्री मोहन दास जी महाराज ने भी अपने प्रवचनों में गौ माता की महिमा का वर्णन करते हुए विभिन्न धार्मिक प्रसंग सुनाए।

कल होगा पंच दिवसीय निर्वाण महोत्सव का मुख्य समारोह

पंच दिवसीय निर्वाण महोत्सव के अंतर्गत कल प्रातः 7:30 बजे पूर्व अधिष्ठाता राजगुरु बीकानेर स्वामी श्री सोमेश्वरानंद भारती जी महाराज के निर्वाण दिवस पर समाधि पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

इसके पश्चात प्रातः 11 बजे मुख्य समारोह के अंतर्गत वेदान्त सम्मेलन प्रारंभ होगा, जिसमें देश के अनेक संत-महंत एवं विद्वान अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को लाभान्वित करेंगे। इस अवसर पर गीता, भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्वानों का सम्मान किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि नगर विधायक बीकानेर पश्चिम श्री जेठानंद व्यास होंगे।

समस्त कार्यक्रम धनीनाथ गिरी मठ पंच मंदिर में आयोजित होंगे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post