अजित फाउण्डेशन द्वारा देश के ख्यातनाम साहित्यकार अज़ीज़ आज़ाद पर दो दिवसीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। अज़ीज़ आज़ाद साम्प्रदायिक सौहाद्र एवं संास्कृतिक समरसता के बड़े कवि माने जाते है। इनके द्वारा लिखी गई गज़ले एवं गीत आज भी जन-जन की जुब़ान पर बोले जाते है। कार्यक्रम समन्वयक संजय श्रीमाली ने बताया कि अज़ीज़ आज़ाद के रचना संसार पर आयोजित इस दो दिवसीय समारोह में दिनांक 28 नवम्बर 2026, शनिवार सायं 4ः30 बजे पुस्तक प्रदर्शनी एवं अज़ीज़ आज़ाद के लिखे गीत तथा गज़लों का वाचन किया जाएगा। इस अवसर कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहासवेता प्रो. भंवर भादानी अध्यक्ष करेगें वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार हरीश बी. शर्मा मंच सांझा करेगें। कार्यक्रम के दौरान कवयित्री एवं कवि मोनिका गौड़, राजेन्द्र स्वर्णकार, संजय आचार्य ‘वरूण’, मीनाक्षी स्वर्णकार, विप्लव व्यास, आनन्द मस्ताना एवं आनन्द छंगाणी अज़ीज़ आज़ाद के गीत गज़लों का वाचन करेगें।समारोह के द्वितीय दिवस दिनांक 29 नवम्बर 2026 सायं 4ः30 बजे ‘‘अज़ीज़ आज़ाद के रचना संसार में समरसता’’ विषय पर संवाद आयोजित होगा। संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा करेगें तथा मुख्य वक्ता के रूप में युवा साहित्यकार संजय आचार्य ‘वरूण’ अपनी बात रखेगें।



