श्रीगंगा माई मंदिर व मंगलेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का किया जलाभिषेक

चूरू 30 जुलाई। श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री गंगा माई मंदिर में श्रावण महोत्सव का शुभारंभ धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। इस अवसर पर भगवान पंचमुखी महादेव का विधिवत जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बिल्वपत्र, पुष्प, दूध, दही आदि अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।मंदिर परिसर में पूरे श्रावण मास के दौरान विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा तथा सायंकाल आरती का आयोजन होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे।श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने, परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
इसी प्रकार सब्जी मंडी स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर श्रावण महोत्सव का शुभारंभ भगवान महादेव के जलाभिषेक के साथ हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को बिल्वपत्र, पुष्प, दूध, दही आदि अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।मंदिर के पुजारी अनिल शर्मा ने बताया कि श्रावण मास के दौरान मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा तथा सायंकाल आरती का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना करने से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है।
फोटोः- चूरू.श्रीगंगा माई मंदिर व मंगलेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *