अब तस्करों की अवैध संपत्ति भी होगी जब्त!

SP मुदुल कच्छावा के निर्देशन में NDPS तस्करों के खिलाफ 68F के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तस्करों की संपत्ति, मकान, जमीन और बैंक खातों पर शिकंजा कसा गया है।

पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों और संगठित अपराध के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

बीकानेर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में हिस्ट्रीशीटर सत्तार खान के दो मकानों को सीज कर उन पर नोटिस चस्पा किया।

इसके साथ ही NDPS एक्ट के आरोपी फिरोज की 8 बीघा जमीन भी सीज की गई। वहीं अन्य मामलों में शहजाद और परी के बैंक खातों पर भी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की राशि फ्रीज की गई।

बीकानेर पुलिस का संदेश साफ है—अपराध कर अवैध संपत्ति बनाने वालों पर लगातार कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *