बीकानेर। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 25-08-2026 निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय में महिलाओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम BA, BSc, लाइब्रेरी स्नातक, जर्नलिज्म तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम MA, कंप्यूटर विज्ञान में स्नातकोत्तर, गणित में स्नातकोत्तर सहित विभिन्न डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी है।
निदेशक श्री सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय के रोजगारपरक पाठ्यक्रम जैसे पत्रकारिता, कंप्यूटर, योग एवं MBA जैसे व्यवहारिक विषयों में प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश की अंतिम तिथि 25-08-2026 है।
विद्यार्थी अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा करवाकर घर बैठे प्रवेश ले सकते हैं।





