अधिवक्ता पालवास की माताजी का पार्थिवदेह पंचतत्व में विलीन

 सीकर / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक भाजपा नेता तथा कई सामाजिक संगठनों से जुड़े गौ सेवक एडवोकेट हनुमान सिंह पालवास की माता मेवा कंवर का आज मोक्ष धाम पालवास में अंतिम संस्कार किया गया।पालवास की माताजी मेवा कंवर का कल शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।आज उनकी सब यात्रा पालवास के निज निवास से रवाना होकर मोक्ष धाम पहुंची जहां बड़े पुत्र नरपत सिंह पालवास ने मुखाग्नि दी।

पालवास की माता मेवा कंवर की अंतिम शव यात्रा में सेकड़ो की तादाद मे सामाजिक,राजनीतिक,लोकसेवकों और अधिवक्ताओं के साथ बड़ी संख्या में गणमान्यजनों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिसमे पालवास के पिता रामेश्वर सिंह शेखावत सहित परिवारजन , रिश्तेदार और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व विधायक के डी बाबर, कर्नल केपी सिंह बिष्ट, कैप्टेन हरेन्द्र सिंह,भाजपा नेता महेश शर्मा , डॉक्टर बलवंत सिंह चिराना, दिल्ली दूरदर्शन उपनिदेशक आरएस चौहान,बीसीआर प्रत्याशी एडवोकेट नरेंद्र सिंह खुड़ी,हाईकोर्ट एडवोकेट गिरिराज सिंह शेखावत,डीजे कोर्ट लोक अभियोजक सांवरमल बिजारनीया,अपर लोक अभियोजक एडवोकेट नागरमल कुमावत, पूर्व लोक अभियोजक शिवरतन शर्मा,पूर्व पार्षद संपत सिंह, मदन गढ़वाल, पूर्व सरपंच रामदेव बिजारनिया,निवर्तमान सांवलोदा सरपंच बृजेन्द्र सिंह, शिक्षक संघ नेता सम्पत सिंह चारण, एडवोकेट हरीश शर्मा, एडवोकेट राहुल पारीक, एडवोकेट अनिल कठोड,प्रसानिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह,मनीष डीडवानिया,रिछपाल फ़ोगावट,भंवर लाल जांगिड, राधेश्याम काम्या,भाजपा सीकर प्रवक्ता गजेंद्र चारण, सुमेर सिंह खुड़ी, धर्मवीर सिंह झोटवाड़ा, शंकर सिंह उग्रावत,डॉक्टर योगेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजनों ने पहुंचकर श्रदासुमन अर्पित किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *