कांवड़ियों की सेवा हेतु जलपान, प्रसाद एवं प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

श्रावण मास में भगवान शिव के प्रति आस्था और सेवा भाव को समर्पित होकर नटवरलाल अग्रवाल (घाटवा वाले) द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ियों की सेवा के लिए जलपान, प्रसाद एवं प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह सेवा शिविर विनायक धर्म कांटा, पिपराली गांव के आगे आयोजित होगा, जहां रविवार दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क शीतल जल, जलपान, प्रसाद तथा प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध रही।

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्रवासियों एवं समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवा कार्य में सहयोग देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि “सेवा ही शिव है, सेवा ही धर्म है” की भावना के साथ कांवड़ियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में महावीर प्रसाद सेन विक्रम सिंह मझाऊ अविनाश नरोत्तम पटेल बाबूलाल नाटो लाल अग्रवाल रिदम अग्रवाल टीना विनोद खेतान दीनदयाल खेतान मोंटू खेतान शाहिद सीकर के काफी लोग उपस्थित थे

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *