बीकानेर शहरवासियों को जल्द ही लो फ्लोर ई-बसों की सुविधा मिलने जा रही है। पीएम ई-बस सेवा के तहत पहली खेप की 5 बसें बीकानेर पहुंच चुकी हैं। इनके संचालन के लिए दो चार्जिंग प्वाइंट भी तैयार कर लिए गए हैं। 14 अगस्त को ई-बस सेवा का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने की संभावना है। वहीं, इस महीने के अंत तक बाकी बसें भी बीकानेर पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद शहर में करीब 75 ई-बसें संचालित होंगी।
ई-बस संचालन को लेकर जिला प्रशासन और यातायात समिति की ओर से 25 रूटों को मंजूरी दी गई है। साथ ही 11 स्लैब में किराया तय किया गया है। इसमें न्यूनतम किराया 10 रुपए और अधिकतम 60 रुपए रखा गया है।
हालांकि, ई-बस सेवा शुरू होने से पहले ऑटो रिक्शा के संचालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ई-बसों का किराया ऑटो रिक्शा के मौजूदा किराए के आसपास ही रखा गया है। ऐसे में जिन रूटों पर ई-बसें चलेंगी, वहां पहले से संचालित ऑटो रिक्शा के संबंध में यातायात समिति को नियमन और संचालन की स्पष्ट व्यवस्था करनी होगी।
यदि ई-बसों के निर्धारित रूट पर ऑटो रिक्शा भी पहले की तरह चलते रहे तो ई-बसों को पर्याप्त यात्री मिलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शहर की यातायात व्यवस्था में ऑटो रिक्शा की बड़ी भूमिका है। इनके कारण प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़ी समस्याएं भी सामने आती रही हैं। जिले के छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में पंजीकृत कई ऑटो भी शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में सवारियां ढोते हैं।
ई-बस सेवा को सफल और आर्थिक रूप से व्यावहारिक बनाने के लिए निर्धारित रूटों पर ऑटो रिक्शा के नियमन, फेरे और संचालन नीति पर भी निर्णय लेना महत्वपूर्ण होगा।
ई-बसों का किराया
0 से 3 किमी: 10 रुपए
3 से 6 किमी: 15 रुपए
6 से 9 किमी: 20 रुपए
9 से 12 किमी: 25 रुपए
12 से 15 किमी: 30 रुपए
15 से 20 किमी: 35 रुपए
20 से 25 किमी: 40 रुपए
25 से 30 किमी: 45 रुपए
30 से 35 किमी: 50 रुपए
35 से 45 किमी: 55 रुपए
45 किमी से अधिक: 60 रुपए अधिकतम
चिराग गोयल, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम ने बताया कि सिटी बसें आने वाली हैं और रूट चार्ट फाइनल हो गया है। किराए का प्रस्ताव बनाया गया है। जल्दी ही मंजूरी मिलने के बाद बाकी प्रक्रिया तय होगी। उद्घाटन कब होगा, इसकी उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है।
बीकानेर में स्वीकृत 25 रूट
एमजीएस यूनिवर्सिटी (गंगासिंह विवि) से चलने वाले रूट:
- खारा
- कोडमदेसर
- शोभासर
- जोधपुर बाईपास चौराहा प्याऊ
- पलाना-देशनोक
- सुजानदेसर
- रानी बाजार पुल-पीबीएम अस्पताल
बीटीयू से:
8. जेएनवी
9. एमजीएसयू
अन्य मुख्य रूट:
10. खारा से घड़सीसर
11. मुक्ताप्रसाद आरएचबी से कीर्ति स्तम्भ
12. रानी बाजार ओवरब्रिज से उदयरामसर
13. आर्य अस्पताल से रिडमलसर
14. घड़सीसर से डी-मार्ट (सागर)
15. शिवबाड़ी चौराहा से अंबेडकर सर्किल-पीबीएम
16. उरमूल सर्किल से नापासर
17. लालगढ़ स्टेशन से शार्दुल सिंह सर्किल
18. स्टेशन गेट नं. 2 से अशोक नगर
19. उदासर पंचायत भवन से अंबेडकर सर्किल
20. राजीव गांधी मार्ग से आर्य अस्पताल
21. आरटीओ ऑफिस से पीबीएम
22. मुरलीधर से मुक्ताप्रसाद आरएचबी
23. उदासर से श्रीरामसर-सुजानदेसर मंदिर
24. तनेजा स्टोर से मुख्य मंडी
25. जैन मंदिर से रानी बाजार पुल-पीबीएम




