तिरंगे की शान में रंगा भारतीय आदर्श विद्या मंदिर, धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

भारतीय आदर्श विद्या मंदिर में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
बीकानेर (रघुनाथसर कुआं): भारतीय आदर्श विद्या मंदिर, रघुनाथसर कुआं में आज देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके उपरांत सामूहिक राष्ट्रीय गान एवं राष्ट्रगीत का सस्वर गायन किया गया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अनेक मनमोहक एवं प्रेरणादाई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश देता हुआ ‘जल ही जीवन है’ विषय पर आधारित एक विशेष नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी ने खूब सराहा। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा सुमधुर देशभक्ति गीत और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा प्रांगण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में आरती जी (सामाजिक कार्यकर्ता), सुधीर जी (CA व योगाचार्य), सीमा जी (सामाजिक कार्यकर्ता), नरेंद्र जी अग्रवाल (अध्यक्ष, प्रबंध समिति), धनराज जी सोनी (शैक्षणिक प्रमुख, प्रबंध समिति), बद्रीनारायण जी रंगा (कोषाध्यक्ष, प्रबंध समिति) तथा श्रीवल्लभ जी पुरोहित (व्यवस्थापक, प्रबंध समिति) की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों का ‘आत्मीय अभिनंदन एवं आदर व्यक्त कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक श्रीमान श्रीवल्लभ जी पुरोहित ने अपने उद्बोधन में भारतीय शिक्षा दर्शन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डालते हुए ‘पञ्चकोश’ (अन्नमय, प्राणमय, मनोमय, विज्ञानमय और आनंदमय कोश) के सिद्धांत एवं जीवन में इनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान घनश्याम जी व्यास ने सभी आगंतुकों व अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा एवं उच्च नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल समापन राष्ट्रगीत और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories