प्रिंटिंग व्यवसाय में संकट, एक जुटता पर जोर,हुई मुख्यालय पर मीटिंग
सीकर,(मुहम्मद सादिक)। सीकर प्रिंटर्स विकास समिति की बैठक 16 अगस्त रविवार को बजाज रोड स्थित दधिमथी मंदिर में आयोजित की गई, जिसमें संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में प्रिंटिंग संचालकों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि विरेन्द ्रसिंह शेखावत, रहमान खाँ, यशपाल कसवा, अख्तर अली ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।
समिति के महामंत्री गिरीश प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक अध्यक्ष रतनलाल खीचड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कोषाध्यक्ष जितेन्द्र माथुर ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवं उपाध्यक्ष हरीश माथुर ने संस्था के संविधान व उद्देश्यों के बारे में सदस्यों को अवगत कराया गया। सदस्यों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रतनलाल खीचड़ ने बताया कि आज हमारे इस व्यवसाय को नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण यह व्यवसाय संकट में है। हम सभी सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही समय के साथ कार्य में नवीनता भी लानी होगी।
संरक्षक विरेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज सभी प्रिंटिंग प्रेस संचालक एक छत के नीचे अपनी समस्याओं पर मंथन कर रहे है, यह बहुत अच्छी बात है इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आयेंगे। उन्होंने सभी प्रेस संचालकों से अनावश्यक प्रतिस्पर्धा से बचने की सलाह दी। बैठक में मोहन बाजौर, इमरान अली, ओमप्रकाश सैनी, प्रहलाद बिजारणियां, मनोहर चौधरी आदि ने अपने सुझाव दिये। अंत में संगठन मंत्री विजय सैनी ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री गिरीश प्रधान ने किया। इस दौरान नये सदस्यों को भी सदस्यता दिलवाने की प्रक्रिया शुरु की गई।
इस दौरान जयप्रकाश सैनी, विनोद शर्मा, रवि माथुर, महेन्द्र शर्मा (संजू), सत्यनारायण चोटिया, महेन्द्र माथुर, निखिल अजमेरा, बद्रीप्रसाद, संजय जैन, राहुल दानोदिया, शहजाद अली, राजेश सैनी, नरेन्द्र सैनी, महेश कुमार, मनोज सैनी, संदीप पारीक, मुश्ताक अली, राजू, बनवारीलाल, महेन्द्र, मनोज सैनी, हरिराम, इमरान, विकास ख्यालिया सहित अनेक प्रिंटिंग प्रेस संचालक उपस्थित रहे।





