रामदेवरा जा रहे दो युवक नहर में गिरे,नहाते समय पैर फिसला, एक की मौत, दूसरा को लोगों ने बचाया

लूणकरणसर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के हंसेरा गांव के पास मंगलवार दोपहर नहर में नहाने के दौरान हादसा हो गया। रामदेवरा पैदल जा रहे दो युवक नहर में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों तेज बहाव में बहने लगे। पानी में बहते युवकों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने गुलाब मेघवाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि उसका साथी राजकुमार बावरी तेज बहाव में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद राजकुमार को नहर से बाहर निकाला गया और लूणकरणसर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक राजकुमार बावरी अपने साथी गुलाब मेघवाल के साथ पैदल रामदेवरा जा रहा था।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories