बीकानेर ,श्री गंगानगर 13 सितम्बर
दिनांक 12 /13 सितंबर 2026 को सीमा सुरक्षा बल की जी ब्रांच की सुचना के आधार पर अजय लूथरा उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर के निर्देशन में प्रभाकर सिंह कमांडेंट 140 बटालियन BSF के नेतृत्व महेश चंद जाट , डी सी (जी) बीकानेर की उपस्थिति में रावला पुलिस के साथ ग्राम 14 के एन डी के क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान 5.600 किलोग्राम हेरोइन और 500 ग्राम अफीम की बरामदगी की ।
*रावला बॉर्डर 14 KND गांव के सीमा क्षेत्र में मिली हेरोइन की खेप, 11 पैकेट में 5 किलो 615 ग्राम हेरोइन, 508 ग्राम अफीम बरामद, बॉर्डर इलाके में सर्च अभियान जारी, ग्रामीणों का रहा सहयोग, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 करोड़ रुपए*
*BSF व पुलिस कंसाइमेन्ट की डिलीवरी लेने वालों की तलाश में सर्च अभियान जारी*
*बीकानेर/श्रीगंगानगर*
*रावला पुलिस थाना क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में BSF और पुलिस ने BSF की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए गिराई गई भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है*।
*पुलिस के अनुसार, 12 और 13 सितंबर की मध्यरात्रि को BSF से मिली सूचना के आधार पर थाना अधिकारी बलवंत कुमार, पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सहित CID और BSF की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 14 केएनडी निवासी संतराम बिश्नोई के खेत में सर्च अभियान चलाया।*
*सर्च के दौरान खेत से मिले एक बड़े पैकेट में 11 छोटे पैकेट्स में 5 किलो 615 ग्राम हेरोइन तथा एक पैकेट में 508 ग्राम अफीम बरामद की गई।*
*पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मादक पदार्थ पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से गिराए जाने की जानकारी सामने आई है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है।*



