पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक की 8 वी पुण्य तिथि पर जस्सुसर गेट पर स्थित गोकुल धाम में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया।

सभा में बीकानेर के प्रबुद्धजनो की उपस्थिति में छः न्याति समाज एवं पारीक समाज व सभी वर्गो के लोगो ने पंडित लक्ष्मीनारायण जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे याद किया इनके ज्येठ पुत्र दीपक पारीक, रवि पारीक ने उनको पुष्पांजलि अर्पित करते हुवे मंतोचार से तिलक लगाकर पुष्पांजलि दी गई।इस अवसर पर छः न्याति समाज के पार्षद नारायण शर्मा, पारीक समाज अध्यक्ष भवंरलाल पारीक, कांग्रेश के वरिष्ठ नेता नित्यानंद पारीक, पुर्व जिलाध्यक्ष कांगे्रस यशपाल गहलोत, BSNL कर्मचारी महासंघ में गिरिराज पारीक, पूर्व पार्षद सुशील व्यास, शिव कुमार पाण्डिया, केलाश पारीक, कर्मचारी महासंघ BMS के जितेन्द्र पारीक, पूर्व न्यासी हिरालाल हर्ष, हुकम चन्द पाण्डिया एवं विजय पारीक, अमन पारीक, वन्दे मातरम मंच के श्री राजकुमार पारीक सभी वक्ताओ ने पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक के जीवन पर सामाजीक योगदान एवं उनके कार्याे को याद करते हुवे उनके आदर्शो व संस्कारो को जीवन में अपनाने का आहावान किया।इससे पूर्व दिवगंत आत्मा की शान्ति के लिए दो मीनट की प्रार्थना सभा कि गई कार्यक्रम का संचालन पारीक सामाज के सचिव एडवोकेट द्रारका प्रसाद पारीक ने किया।इसी क्रम में प्रात आज 10.15 बजे PBM बीकानेर में श्वसन विभाग में भर्ती मरीजो को पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक के पुत्र रवि पारीक, सुपौत्र कृष्णा पारीक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नित्यानंद पारीक, जितेन्द्र पारीक व श्वसन रोग के विभागहयस डाॅ. गुजंन सोनी व डाॅ, प्रमोद ठकराल के सान्धिय में फल वितरण का कार्य क्रम रखा गया।इसके उपरान्द राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय धोबी तलाई गोगा गेट नायको का मोहल्ला विधालय में पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक की पुण्यतिथि पर शाला के प्रधानाचार्या श्रीमती रेणुका व्यास के सान्धिय में रवि पारीक, कृष्णा पारीक, नित्यानंद पारीक व जितेन्द्र पारीक ने शाला के सभी छात्र छात्राओ को फल वितरण किया तथा संस्था प्रधान के पण्डित जी को पुण्यतिथि पर शाला मे दो मीनट का मौन रखा गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories