पैदल मार्च विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन, कल 29 सितंबर को सुबह 11 बजे
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, पैदल मार्च करते हुए पुतला दहन
अखिल भारतीय सचिव श्री चिरंजीव राव सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कल 29 सितंबर 2026 को सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग करनी है और पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन करना है
इसी कड़ी में बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में 29 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे कोटगेट से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम और उसके बाद पुतला दहन जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे रखा गया है
*शहर देहात अध्यक्ष श्री मदनगोपाल मेघवाल, श्री बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव राजस्थान सह प्रभारी श्री चिरंजीव राव सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे*
अतः विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नेतागण, जिले से प्रदेश पदाधिकारी, बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस पदाधिकारी, जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,सेवादल,मंडल अध्यक्ष,एनएसयूआई इंटक, विभागो, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी,पार्षद/पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद जिला परिषद प्रत्याशी, पंच,सरपंच,और कांग्रेसी विचारधार से जुड़े सभी संगठनों के कार्यकर्ता और कांग्रेस जनआवश्यक रूप से भागीदारी निभाएंगे



