सीकर, [मुहम्मद सादिक]। जिले के फतेहपुर शेखावाटी के नगर निकाय चुनाव में नगर परिषद की नवनिर्वाचित पहली महिला सभापति अंजू भिंडा के प्रमाण पत्र की ऐतिहासिक तस्वीर को फ्रेम कराकर सभापति प्रतिनिधि, पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा नेता मधुसूदन भिंडा को भेंट किया जिला स्तरीय समाचार पत्रों के ब्यूरो प्रमुख व वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद सादिक सिद्दीकी ने अपनी टीम के साथ यह फोटो फ्रेम दिल की गहराइयों से भेंट किया। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर न केवल ऐतिहासिक क्षण है, बल्कि महिला सशक्तीकरण और नगर की राजनीति में बदलाव का प्रतीक भी है।इस मोके पर सादिक ने कहा कि सच्चा जनसेवक किसी राजनीतिक दल के सहारे नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, समर्थन और आशीर्वाद से आगे बढ़ता मधुसूदन भिंडा इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ते हुए वार्ड की जनता ने मधुसूदन भिंडा पर अपना विश्वास जताकर यह साबित किया कि जनसेवा और जनता के बीच मजबूत रिश्ता किसी दल की मोहताज नहीं होता, ऐसे सच्चे जनसेवक का सम्मान कर मुहम्मद सादिक सिद्दीकी स्वयं को भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है,शहर के सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। भविष्य में शहर में क्या भावी योजनाएं होंगी, इसको लेकर उपस्थित लोगों ने अपने-अपने पक्ष से विचार साझा किए। राजनीति और सामाजिक राजनीतिक मुद्दों में समर्पण की भावना को लेकर भी विस्तार से बातचीत हुई।इस मौके पर रामनिवास सैनी पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, विनोद कुमार महला पूर्व मण्डल अध्यक्ष, भाई मुश्ताक अहमद फौजी, रोशन जमीर सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवा में समर्पित भाई एवं मौजीज गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि नगर परिषद में पहली महिला सभापति का निर्वाचन फतेहपुर शेखावाटी के लिए गौरव की बात है। अंजू भिंडा के नेतृत्व में शहर में विकास, स्वच्छता, जल व्यवस्था, सड़क, शिक्षा और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दिए जाने की उम्मीद जताई गई। साथ ही सामाजिक संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शहर की समस्याओं को लेकर अपनी-अपनी बातें रखीं। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसूदन भिंडा ने सभी का आभार जताया और कहा कि नगर परिषद का यह नया सफर सामूहिक प्रयास और समर्पण से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी वर्गों, समाजसेवियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का सहयोग जरूरी है। वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद सादिक सिद्दीकी ने भी सामाजिक सरोकारों और पत्रकारिता के दायित्वों पर प्रकाश डाला।मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि इस तरह के आयोजन से शहर में सकारात्मक राजनीतिक संवाद और सामाजिक समर्पण की भावना मजबूत होगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहर के विकास और सामाजिक एकता के संकल्प को दोहराया।





