राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई

राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई
बीकानेर, 2 अक्टूबर 2026।
राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. घनश्याम बीठू,जिला समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना ने महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन एवं उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं से गांधीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
रविकांत व्यास, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना ने गांधीजी के स्वच्छता एवं श्रम के प्रति दृष्टिकोण पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
पूजा कस्वा, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि शास्त्रीजी का जीवन युवाओं को कर्तव्यनिष्ठा एवं देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सेवा एवं राष्ट्रहित के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post