जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर ने मनाया प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का जन्मदिन

जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर कार्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा का जन्मदिन कांग्रेसजनों द्वारा उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री डोटासरा वर्तमान में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।
जिलाध्यक्ष श्री मदन गोपाल मेघवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर प्रवक्ता भीखाराम मेघवाल ने कहा कि श्री डोटासरा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर प्रदेशाध्यक्ष के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर कार्यालय में पूर्व पीसीसी सदस्य सोहन चौधरी,उमा सूथार,झंवरलाल गहलोत, लक्ष्मीनारायण कुम्हार,किसनलाल चौहान,मनोज चौधरी,टीकूराम मेघवंशी, नवरतन डागा, बेनजीर भुट्टो,गोवर्धन डूडी, मनोज चौधरी,रामनाथ आचार्य, इस्माइल खिलजी,लक्ष्मण व्यास, बाबूलाल,मैक्स नायक,हंसराज बिश्नोई, रामस्वरूप पुनिया,मदन सियाग, राहुल जादूसंगत, भगवानसिंह,नरेश नायक,नवीन जांगिड़, विकास घर्ट, शहजाद खिलजी, अर्चना नागल,रवि जनागल, राजकुमार,भवानी शंकर,सौनू, ओमप्रकाश मेघवाल, सोहनलाल गोदारा,पवन बरडिया, सहित आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *