बीकानेर , 01 अक्टूबर, 2026 l
आज भारतीय शिक्षण मंडल बीकानेर के कार्यकर्ताओं ने विभाग संयोजक डॉ विष्णुदत्त जोशी जी के सान्निध्य में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के नवनियुक्त कुलगुरु आदरणीय डॉ. नरसीराम जी बिश्नोई से शिष्टाचार भेंट की और परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया।
शिक्षण मंडल के महाविद्यालय और विद्यालय शिक्षा के डॉ रमेश पुरी , गुरुप्रसाद भार्गव , मुरली मनोहर, डॉ.निर्मल कुमार , डॉ संपत लाल, डॉ.राजकुमार ठठेरा, डॉ.शशिकांत आचार्य, डॉ.तेज करण दैया , डॉ.ललित वर्मा , डॉ.श्रीराम नायक, डॉ.महेंद्र सिंह , डॉ.चानन मल इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
भारतीय शिक्षण मंडल संगठन के लिए प्रसन्नता का विषय है कि आदरणीय कुलगुरु भारतीय शिक्षण मंडल के कार्यकर्ता हैं ।
इस अवसर पर विष्णुदत्त जोशी एवं डॉ. रमेश पुरी तथा अन्य सांगठनिक प्रतिनिधियों ने माननीय कुलगुरु से आगामी नवंबर माह में संभावित राष्ट्रीय संगोष्ठी तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के विभिन्न आयामों पर चर्चा की ।
माननीय कुलगुरु ने संगठन की वर्तमान उपलब्धियों को जानकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा संगठन के शैक्षिक उपादेयता तथा शैक्षणिक महत्त्व के कार्यों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया ।




