बीकानेर। शहर के श्री पुष्टिकर गायत्री मंदिर में रविवार, 18 अक्टूबर को 92वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर मां गायत्री की आराधना करेंगे।आयोजन के तहत शाम को हवन एवं आरती की जाएगी। इसके बाद नवलेश्वर मठ के महंत श्री शिवसत्यनाथ जी महाराज प्रवचन देंगे। प्रवचन के पश्चात गवरा बाई, गायत्री मंडल एवं अन्य भक्त कलाकारों द्वारा जागरण प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।मंदिर में आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्तजन शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे और भजन-कीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लेंगे। कार्यक्रम श्री पुष्किकर गायत्री मंदिर, बीकानेर में आयोजित होगा।स्थान: श्री पुष्टिकर गायत्री मंदिर, बीकानेर दिनांक: 18 अक्टूबर 2026, रविवार





