विद्यार्थियों को देश-प्रदेश ही नहीं वरन् ख्यात अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का भी सूक्ष्म परिचय होना चाहिए – डॉ. राजेंद्र पुरोहित

बीकानेर, 24 अक्टूबर, 2026 l
राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के राजनीतिक विज्ञान विभाग ने राजनीति विज्ञान परिषद के तत्वावधान में 24 अक्टूबर को यूएनओ दिवस के उपलक्ष्य पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ नरेंद्र नाथ ने कहा कि यूएनओ का गठन विश्व के सामाजिक आर्थिक विकास एवं विश्व के विभिन्न देशों में परस्पर तालमेल एवं सुरक्षा के उद्देश्य से हुआ है

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. पुरोहित ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कहा कि विद्यार्थियों को देश-प्रदेश ही नहीं वरन् ख्यात अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का भी सूक्ष्म परिचय होना चाहिए।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. श्यामा अग्रवाल,
डॉ. प्रियंका खींची एवं
डॉ.निकिता कसवाँ ने निभाई।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षिता, द्वितीय स्थान सूर्य राज सिंह एवं तृतीय स्थान दिव्या एवं अनु कुमारी ने प्राप्त किया आयुष एवं भागीरथ को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ ।

राजनीतिक विज्ञान विभाग के डॉ मैना निर्वाण, डॉ सुनीता गोयल ,डॉ नरेंद्र लांबा एवं डॉ संदीप कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों की भी उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज हुई ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories