बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) ने चकगर्बी में अतिक्रमण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 बीघा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। सरकारी भूमि पर कब्जे और खातेदारी जमीन पर अवैध रूप से प्लॉटिंग करने के मामलों में प्राधिकरण ने कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान अवैध कॉलोनियों में काटे गए भूखंडों को ध्वस्त किया गया। वहीं, अवैध भूखंडों के बेचान के लिए बनाई गई प्रॉपर्टी डीलिंग की दुकान को भी सीज कर दिया गया।बीडीए आयुक्त स्नेहल धायगुडे नाना के निर्देश पर तहसीलदार महेंद्र सिंह रतनू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।




