नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इस फैसले से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनभोगियों की पेंशन में इजाफा होगा।महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों को मिलने वाला कुल DA बढ़ेगा, जबकि पेंशनर्स को महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है। इससे बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।





