डूंगर कॉलेज में छात्राओं को मिला सफलता का मंत्र, अब इंटरव्यू और स्टेज पर बोलने का डर होगा दूर!

बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर के उद्यमिता एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के सहयोग, महिंद्रा राइज के समर्थन तथा नांदी फाउंडेशन के माध्यम से आयोजित तीन दिवसीय छात्राओं हेतु रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संवाद कौशल तथा रोजगार संबंधी दक्षताओं का विकास करना था। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान छात्राओं को मंच पर बोलने का आत्मविश्वास बढ़ाने, मंच भय दूर करने, साक्षात्कार की तैयारी, प्रभावी संचार तथा रोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया।समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर. के. पुरोहित ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उनके व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उद्यमिता एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रो. देवेश खंडेलवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्यों और छात्राओं के व्यावसायिक विकास में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पूजा चौधरी ने विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से छात्राओं को रोजगारपरक कौशल विकसित करने तथा भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती प्रियंका खींची ने आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले प्लेसमेंट सेल के डॉ लीना शरण एवं डॉ सुमन लता सहित अतिथियों , प्रशिक्षकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।महाविद्यालय का उद्यमिता एवं प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक रोजगार बाजार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से समय-समय पर कौशल विकास कार्यक्रम, प्रशिक्षण कार्यशालाएं एवं करियर मार्गदर्शन गतिविधियां आयोजित कर रहा है। इन प्रयासों के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल, आत्मविश्वास एवं व्यावसायिक दक्षताओं का विकास किया जा रहा है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आत्मविश्वास बढ़ाने, प्रभावी संवाद स्थापित करने और साक्षात्कार की बेहतर तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post