महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता – सशक्तिकरण का आधार

राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर के महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में शुक्रवार को Economic Independence for girls : know your options विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में महिला प्रकोष्ठ संयोजक प्रो सोनू शिवा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो आर के पुरोहित ने मुख्य वक्ता एसबीआई की सादुल गंज ब्रांच हेड श्रीमती स्निग्धा सिंह को मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।
प्राचार्य महोदय ने बालिकाओं को आर्थिक रूप में सशक्त बनने,बैंक में जाने के भय को खत्म करने, साथ ही पुरुषों पर अपनी आर्थिक निर्णयों संबंधी निर्भरता को खत्म करने हेतु प्रेरित किया।
मुख्य वक्ता एसबीआई बीकानेर ब्रांच की ब्रांच हेड स्निग्धा सिंह ने अपनी खुद की जीवन यात्रा बताते हुए बालिकाओं को प्रेरित किया तथा बालिकाओं को छोटे स्तर पर उद्यम प्रारंभ करने हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, पीएमईजीपी ,मुख्यमंत्री नारी समृद्धि योजना ,इत्यादि योजनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही महिलाओं के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप की जानकारी दी। बैंक में सेविंग के विकल्प जैसे एफडी, आरडी , एस आई पी,म्युचुअल फंड इत्यादि पर भी प्रकाश डाला । बालिकाओं को ऑनलाइन फ्रॉड व स्कैम से बचाव के भी उपाय बताएं । छात्राओं द्वारा बैंक संबंधित अपने सवाल मुख्य वक्ता से पूछे गए, मोबाइल बैंकिंग और ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़ी अपनी भ्रांतियां दूर की।कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य डॉ इला चारण ने किया। मुख्य अतिथि का परिचय उद्बोधन सहायक आचार्य दिव्या सिंह चारण ने दिया।
अंत में सहायक आचार्य रजनी कंवर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रो सुरूचि गुप्ता, प्रो करबी साहा, डॉ सुनीता गोयल, डॉ ऊषा लामरोर, डॉ उमा राठौड़,डॉ अनीता गोयल, डॉ अर्चना पुरोहित, डॉ सुनीता मंडा, डॉ पूनम चारण डॉ आरती गुर्जर, डॉ प्रियंका खींची, डॉ छाया शर्मा, डॉ पूजा चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories