मातृभूमि फाउंडेशन ने अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई दीपावली, ‘आनंद सबके लिए’ पहल का हुआ शुभारंभ

बीकानेर। मातृभूमि फाउंडेशन द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर अपनी नई पहल ‘आनंद सबके लिए’ के अंतर्गत अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली का उत्सव हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेवा आश्रम नंबर 1 एवं 2 में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा आश्रम नंबर 1 में बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन करवाया तथा उनके साथ खुशियों के पल साझा किए। वहीं सेवा आश्रम नंबर 2 में बच्चों की शिक्षा एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कक्षाओं के लिए व्हाइट बोर्ड, बच्चों के लिए स्वेटर, एजुकेशन किट एवं शैक्षणिक चार्ट वितरित किए गए।

कार्यक्रम संयोजक समर्थ कोचर एवं कुशल गोयल ने उपस्थित सदस्यों को ‘आनंद सबके लिए’ कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद, अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों के जीवन में खुशियाँ लाना, उनकी आवश्यकताओं में सहयोग करना तथा उनके साथ त्योहारों की खुशियाँ साझा करना है।

इस अवसर पर मातृभूमि फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने सभी सदस्यों के सेवा भाव, समर्पण एवं सक्रिय सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ‘आनंद सबके लिए’ केवल एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे दीपावली तक निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक खुशियाँ एवं सहयोग पहुँचाया जा सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के सक्रिय सदस्यों सिद्धार्थ नाहटा, सिद्धांत पारख, अमन सुराणा, दिव्यांश सुराणा, सिद्धार्थ बादर, दर्शन भंसाली, ऋषि कुमावत, हर्षित गोयल एवं धीरज ललानी का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।

मातृभूमि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में सेवा, समर्पण एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना है। संस्था का मानना है कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब हम अपनी खुशियों में उन लोगों को भी शामिल करें जिन्हें स्नेह, सहयोग और अपनत्व की सबसे अधिक आवश्यकता है।

मातृभूमि फाउंडेशन — सेवा • समर्पण • सहयोग

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories