मुख्य डाकघर के पास खूनी वारदात, चाकू के हमले में अकरम की मौत

बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में चाकू से घायल युवक अकरम उर्फ सोनू की मौत हो गई। उसने पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मुख्य डाकघर के पास स्थित एक गली में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक के घर में घुसकर अकरम उर्फ सोनू पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था में अकरम को तत्काल पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ पत्थरबाजी भी हुई थी।सूचना मिलने पर कोटगेट थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक ही समाज से जुड़े हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा घटना में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories