मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा खंडित करने पर आक्रोश, बीकानेर में निकलेगा कैंडल मार्च

मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा खंडित करने पर बीकानेर में आक्रोश, सर्व समाज निकालेगा कैंडल मार्चबीकानेर। परमवीर चक्र से सम्मानित वीर शहीद मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा को फलोदी जिले के आमला में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना को लेकर सर्व समाज में आक्रोश है। घटना के विरोध और वीर शहीद के सम्मान की रक्षा के लिए राजपूत विचार मंच की ओर से कैंडल मार्च का आयोजन किया जा रहा है।इस सांकेतिक विरोध कार्यक्रम में क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, पूर्व सैनिकों, सैन्य अधिकारियों तथा सर्व समाज के लोगों की भागीदारी रहेगी। आयोजकों ने वर्तमान सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।आयोजन के तहत आक्रोशित लोग कैप्टन चंद्र चौधरी स्मारक स्थल पर एकत्रित होंगे। यहां से कैंडल मार्च मेजर पूरन सिंह सर्किल होते हुए वार मेमोरियल तक पहुंचेगा। आयोजकों ने कहा कि यह मार्च वीर शहीद मेजर शैतान सिंह की शहादत को नमन करने और उनकी प्रतिमा के साथ हुई घटना के प्रति विरोध दर्ज कराने का सांकेतिक प्रयास है।उन्होंने सर्व समाज से एकजुट होकर कार्यक्रम में शामिल होने और देश के वीर शहीदों के सम्मान को बनाए रखने का आह्वान किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post