बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के संभाग कार्यालय में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत राष्ट्र चिंतन एवं बौद्धिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित, संगठन की विचारधारा और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में विजय आचार्य ने अपने संबोधन में लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित पर विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदारी निभाने की अपील की।इस अवसर पर डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, एडवोकेट कौशल शर्मा, किशन चौधरी, अंकुश चोपड़ा, चतुर्भुज सारस्वत और लक्ष्मण मोदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने लोकतंत्र, राष्ट्रहित और संगठनात्मक दायित्वों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।इस दौरान रमजान अब्बासी, विनोद करोल, प्रेम गहलोत, दिनेश चौहान, आशा आचार्य, हुलास भाटी, मुकेश बन, रघुवीर प्रजापत और दिनेश भटनागर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




