राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कॉमिक्स से होगी पढ़ाई, कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों के लिए 26, 28 और 29 दिसंबर को विशेष गतिविधियां

अब कॉमिक्स के जरिए पढ़ेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे, शिक्षा विभाग ने जारी किया कार्यक्रमबीकानेर, 27 नवंबर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। सत्र 2026-27 में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कॉमिक्स आधारित शिक्षण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार लाने के साथ उनकी बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करना है।इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान ने विस्तृत समय-सारणी जारी की है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा स्नेहल नाना धायगुडे की ओर से 27 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार ये गतिविधियां 26, 28 और 29 दिसंबर को आयोजित होंगी। तीनों दिन दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक एक घंटे का विशेष शिक्षण सत्र संचालित किया जाएगा। इसमें हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषयों पर आधारित गतिविधियां शामिल रहेंगी।बुनियादी दक्षताओं पर रहेगा फोकसविभाग की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखते हुए उनकी पढ़ने, लिखने, समझने और गणितीय कौशल संबंधी क्षमताओं का विकास करना है। कॉमिक्स के माध्यम से कठिन विषयों और अवधारणाओं को सरल एवं रोचक तरीके से समझाने का प्रयास किया जाएगा। इससे बच्चों की विषयों के प्रति रुचि बढ़ने और कक्षानुरूप शैक्षिक दक्षताएं हासिल करने में मदद मिलने की उम्मीद है।अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देशमाध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने संयुक्त निदेशकों, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय शिक्षा अधिकारियों तथा समग्र शिक्षा के अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं विद्यालयों के संस्था प्रधानों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार गतिविधियां आयोजित करवाने तथा उनकी नियमित निगरानी और मॉनिटरिंग करने के लिए कहा गया है।रेसटा ने पहल का किया स्वागतशिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने शिक्षा विभाग की इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को पारंपरिक शिक्षण पद्धति के साथ नवाचारपूर्ण और गतिविधि आधारित शिक्षण से जोड़ना जरूरी है। कॉमिक्स आधारित शिक्षण बच्चों की कल्पनाशीलता, रचनात्मकता, भाषा कौशल और तार्किक क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम बन सकता है।सलावद ने कहा कि हिंदी, अंग्रेजी और गणित जैसे बुनियादी विषयों में विद्यार्थियों की दक्षता मजबूत करना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहली आवश्यकता है। किसी भी शैक्षिक नवाचार की सफलता केवल उसके आयोजन में नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में आने वाले सकारात्मक बदलाव में होती है। इसके लिए विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने, शिक्षकों को आवश्यक सहयोग देने, नियमित मूल्यांकन और प्रभावी मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देना होगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post