राती घाटी राष्ट्रीय अलंकरण-2026 की घोषणा, मेजर जनरल अभय कुमार गुप्ता सहित 6 विभूतियां होंगी सम्मानितदैनिक युगपक्ष को मिलेगा पत्रकारिता सम्मान, 29 नवंबर को वेटरनरी ऑडिटोरियम में होगा गरिमामय समारोहबीकानेर। राती घाटी समिति की ओर से विक्रम संवत् 2083 के लिए राती घाटी राष्ट्रीय अलंकरणों की घोषणा कर दी गई है। समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बीका ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली छह विभूतियों एवं संस्थाओं के नामों की घोषणा की है।समिति के महामंत्री ओम नारायण श्रीमाली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस वर्ष गौरव सेनानी सम्मान मेजर जनरल अभय कुमार गुप्ता को प्रदान किया जाएगा। संस्थागत सम्मान के लिए भीनासर की श्री मुरली मनोहर गौशाला का चयन किया गया है।इसी क्रम में ग्रामीण बालिका फुटबॉल अकादमी, ढींगसरी के लिए अर्जुन अवार्डी श्री मगन सिंह राजवी को सम्मानित किया जाएगा। कुटुंब प्रबोधन सम्मान स्वर्गीय श्री रामकिशोर रावत एवं स्वर्गीय श्रीमती रतन रावत, बीकानेर को प्रदान किया जाएगा। वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दैनिक युगपक्ष को राष्ट्रीय अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। फोटोग्राफर एवं फिल्म मेकर श्रेणी में बीकानेर के श्री रवि गहलोत का चयन किया गया है।समिति की ओर से इन सभी चयनित विभूतियों एवं संस्थाओं को 29 नवंबर 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे वेटरनरी ऑडिटोरियम, बीकानेर में आयोजित गरिमामय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।राती घाटी राष्ट्रीय अलंकरण के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों एवं संस्थाओं के कार्यों को सम्मानित किया जाएगा।प्रेस विज्ञप्ति जारीकर्ता: ओम नारायण श्रीमाली महामंत्री, राती घाटी समिति



