94 और 90 वर्ष की उम्र में भी संगठन के प्रति समर्पण को किया नमन, वरिष्ठ सदस्यों का घर पहुंचकर सम्मानबीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन की बीकानेर यूनिट की ओर से संगठन के वरिष्ठतम सदस्यों का उनके निवास स्थान पर पहुंचकर अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इस दौरान 94 वर्षीय आरपी शर्मा और 90 वर्षीय विजय शंकर शर्मा का सम्मान कर उनके दीर्घकालीन योगदान को याद किया गया।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने बैंक एवं संगठन के प्रति दोनों वरिष्ठ सदस्यों की ओर से दी गई अमूल्य सेवाओं की सराहना की। संगठन के अध्यक्ष भूदेव शर्मा, महासचिव मदन मोहन लाल पुरोहित, संरक्षक जीएस खत्री, आरके शर्मा और सैयद मुश्ताक अली ने दोनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न और डायरेक्ट्री भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान संगठन के प्रति उनके समर्पण और सेवाओं को प्रेरणादायी बताते हुए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



