पीबीएम में 5.05 करोड़ से बनेगा सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस

पीबीएम में 5.05 करोड़ से बनेगा सेंट्रल ड्रग वेयर हाउसबीकानेर। पीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस का निर्माण करवाया जाएगा। इससे पीबीएम अस्पताल सहित संबद्ध चिकित्सा इकाइयों में दवाइयों के सुरक्षित भंडारण, व्यवस्थित प्रबंधन और समयबद्ध वितरण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि पीबीएम चिकित्सालय बीकानेर संभाग का प्रमुख चिकित्सा केंद्र है। यहां बीकानेर के अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता और बेहतर प्रबंधन आवश्यक है।उन्होंने कहा कि सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस बनने से दवाइयों के स्टॉक का व्यवस्थित संधारण किया जा सकेगा। साथ ही विभिन्न चिकित्सा इकाइयों तक आवश्यकतानुसार दवाइयों की आपूर्ति सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। इससे भंडारण और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।मेघवाल ने कहा कि बीकानेर में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस परियोजना से न केवल पीबीएम अस्पताल बल्कि पूरे संभाग की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories