ओळू समारोह के दूसरे दिन त्रिभाषा काव्य गोष्ठी आयोजित, कवियों ने रचनाओं से टैस्सीटोरी को किया याद

बीकानेर। स्वर्गीय एल.पी. टैस्सीटोरी की 107वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘ओळू समारोह’ के दूसरे दिन मंगलवार को त्रिभाषा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। नत्थूसर गेट के पास नालंदा पब्लिक स्कूल स्थित श्री लक्ष्मी नारायण रंगा सृजन सदन में आयोजित गोष्ठी में हिंदी, उर्दू और राजस्थानी भाषा के एक दर्जन से अधिक रचनाकारों ने अपनी कविताओं के माध्यम से टैस्सीटोरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ उर्दू शायर वली मोहम्मद गौरी ने की। उन्होंने टैस्सीटोरी के भाषा, साहित्य और शोध के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उन्हें राजस्थानी भाषा का कुशल चितेरा बताया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ शायर एवं कहानीकार कासिम बीकानेरी ने कहा कि टैस्सीटोरी का जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी राजस्थानी भाषा को समृद्ध करने का कार्य किया।इस अवसर पर वरिष्ठ कवयित्री इंद्रा व्यास का सान्निध्य रहा। उन्होंने टैस्सीटोरी के राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति के प्रति त्याग, तपस्या एवं समर्पण को याद किया।काव्य गोष्ठी में गिरिराज पारीक, सागर सिद्दीकी, गौरीशंकर प्रजापत, शिवराज भारतीय, अब्दुल शकूर बीकाणवी, एडवोकेट इसरार हसन कादरी और शमीम अहमद ‘शमीम’ सहित अन्य रचनाकारों ने हिंदी, उर्दू और राजस्थानी में अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। सभी कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से स्वर्गीय टैस्सीटोरी के साहित्यिक योगदान को नमन किया।इससे पूर्व जुगल किशोर पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत किया और टैस्सीटोरी को समर्पित कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन कवि गिरिराज पारीक ने किया। अंत में राजेश रंगा ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में कला, साहित्य एवं विभिन्न विधाओं से जुड़े प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post