बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को भाजपा संभाग कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं बीकानेर संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, चुनाव प्रभारी महावीर सैनी, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला और कौशल शर्मा सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को जिले के प्रत्येक बूथ और प्रत्येक मंडल पर शत-प्रतिशत सामूहिक रूप से सुनने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर सफल बनाने और इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को पूर्ण समर्पण और सक्रियता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।





