ऋण वसूली अधिकरण (डीआरटी), जयपुर और डीआरटी बार एसोसिएशन, जयपुर ने अपने संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 4 दिसंबर 2026 को डीआरटी जयपुर में तीसरी विशेष लोक अदालत आयोजित करने का फैसला किया है। इस विशेष लोक अदालत में लगभग 4 हजार प्रकरण रखकर किसानों और पीड़ित वर्ग को राहत देने का प्रयास किया जाएगा। ऋण वसूली अपीलीय अधिकरण, दिल्ली के अध्यक्ष न्यायमूर्ति डॉ. सुधीर कुमार जैन मुख्य अतिथि के रूप में विशेष लोक अदालत का शुभारंभ करेंगे।डीआरटी जयपुर के पीठासीन अधिकारी श्री विमल गुप्ता, डीआरटी बार एसोसिएशन, जयपुर के अध्यक्ष श्री कीर्ति कपूर व महासचिव श्री राजकुमार और विशेष लोक अदालत समन्वय समिति, जयपुर के संयोजक श्री अनिल शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। श्री गुप्ता ने बताया कि डीआरटी बार एसोसिएशन, जयपुर के सहयोग से आयोजित पिछली दो विशेष लोक अदालतों में कुल 750 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण हुआ था। इन समझौतों से ऋणकर्ताओं को राहत मिली और बैंकों ने कुल 750 करोड़ रुपये की वसूली की।उन्होंने बताया कि पिछली दोनों विशेष लोक अदालतों की सफलता और पीड़ित किसानों तथा अन्य ऋणकर्ताओं की माँग को देखते हुए 4 दिसंबर को तीसरी विशेष लोक अदालत आयोजित करने का फैसला किया है। इस बार पीड़ित किसानों और अन्य ऋणकर्ताओं के लगभग 4 हजार प्रकरण विशेष लोक अदालत में रखे जाने की तैयारी की जा रही है। इस कार्य में डीआरटी बार एसोसिएशन, जयपुर और बैंकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विशेष लोक अदालत के माध्यम से लगभग 400 करोड़ रुपये की वसूली होने की संभावना है।डीआरटी जयपुर के पीठासीन अधिकारी श्री विमल गुप्ता ने बताया कि डीआरटी जयपुर में पहली विशेष लोक अदालत 14 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। पहली विशेष लोक अदालत में 250 से अधिक लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण हुआ था।उन्होंने बताया कि दूसरी विशेष लोक अदालत 8 मई 2026 को आयोजित की गई थी। इसके लिए लगभग 3,000 प्रकरण सूचीबद्ध किए गए थे और सुनवाई के लिए तीन अलग-अलग पीठें गठित की गई थीं। दूसरी विशेष लोक अदालत में 500 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण हुआ था और 300 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड वसूली दर्ज हुई।डीआरटी जयपुर के पीठासीन अधिकारी श्री विमल गुप्ता ने बताया कि दोनों विशेष लोक अदालतों के आयोजन में डीआरटी बार एसोसिएशन, जयपुर, अधिवक्ताओं, पीठों के सदस्यों, अधिकरण के कर्मचारियों, बैंक अधिकारियों और पक्षकारों ने मिलकर काम किया था। सुनवाई से पहले ऋण खातों का विवरण जुटाने, संबंधित पक्षकारों से संपर्क करने और भुगतान प्रस्तावों पर चर्चा करने से कई मामलों में समझौते की शर्तें तय करने में सहायता मिली थी।डीआरटी जयपुर के पीठासीन अधिकारी श्री विमल गुप्ता ने बताया कि ऋण वसूली अपीलीय अधिकरण, दिल्ली के अध्यक्ष न्यायमूर्ति डॉ. सुधीर कुमार जैन तीसरी विशेष लोक अदालत में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा विशेष लोक अदालत का शुभारंभ करेंगे। उनकी उपस्थिति से डीआरटी बार एसोसिएशन, जयपुर और बैंकों के बीच बेहतर समन्वय होगा, जिससे पुराने प्रकरणों के निस्तारण में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मीडिया ने भी भरपूर सहयोग दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मीडिया तीसरी विशेष लोक अदालत का प्रचार-प्रसार मैं हमारा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि आपके सहयोग से ही प्रदेश के पीड़ित किसानों तथा अन्य ऋणकर्ताओं तक यह जानकारी पहुँच सकेगी और पीड़ित पक्षतक के संदेश जाएगा किसी के चलते उनके पुराने प्रकरण विशेष लोक अदालत में रखे जा सकेंगे और अधिक से अधिक मामलों का समाधान हो सकेगा।डीआरटी बार एसोसिएशन, जयपुर के अध्यक्ष श्री कीर्ति कपूर ने बताया कि विशेष लोक अदालत के माध्यम से पीड़ित किसानों और अन्य ऋणकर्ताओं को लाभ मिलता है। यही कारण है कि इन आयोजनों में डीआरटी बार एसोसिएशन, जयपुर का पूरा सहयोग रहता है। उन्होंने बताया कि पहली और दूसरी विशेष लोक अदालत की सफलता के बाद डीआरटी बार एसोसिएशन, जयपुर ने डीआरटी जयपुर के पीठासीन अधिकारी श्री विमल गुप्ता से तीसरी विशेष लोक अदालत आयोजित करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि डीआरटी बार एसोसिएशन, जयपुर के इसी आग्रह पर 4 दिसंबर को तीसरी विशेष लोक अदालत का आयोजन हो रहा है। डीआरटी बार एसोसिएशन, जयपुर ने अपने सभी सदस्यों को अधिक से अधिक प्रकरण विशेष लोक अदालत में रखवाने की सलाह दी थी। इसी के आधार पर इस बार लगभग 4 हजार प्रकरण रखे जाने की तैयारी है। यह संख्या पिछले आयोजनों से अधिक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विशेष लोक अदालत के माध्यम से पीड़ित किसानों और अन्य ऋणकर्ताओं को मदद मिलेगी।विशेष लोक अदालत समन्वय समिति, जयपुर के संयोजक श्री अनिल शर्मा ने बैंकों, वित्तीय संस्थानों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों से आग्रह किया कि वे विशेष लोक अदालत में ऐसे वरिष्ठ अधिकारियों को भेजें जिन्हें ऋणकर्ताओं को अतिरिक्त रियायतें देने और भुगतान के लिए 31 मार्च 2027 तक का समय मंजूर करने का अधिकार हो।श्री शर्मा ने सभी पक्षों से कार्यवाही की गरिमा बनाए रखने और समझौते की शर्तों पर सार्थक बातचीत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में उसी दिन सहमति नहीं बन पाएगी, उनमें भी यह बातचीत आगे समझौते और वसूली का आधार बनेगी। उन्होंने बताया कि आयोजन के दिन पक्षकारों की सहायता के लिए लगभग 100 वॉलंटियर मौजूद रहेंगे।इच्छुक ऋणकर्ता 4 दिसंबर से पहले संपर्क करेंडीआरटी जयपुर में जिन ऋणकर्ताओं के प्रकरण लंबित हैं और जो समझौते के इच्छुक हैं, वे 4 दिसंबर से पहले अपनी प्रकरण संख्या, ऋण खाते के विवरण और भुगतान प्रस्ताव के साथ संबंधित बैंक शाखा या अपने अधिवक्ता से संपर्क करें। प्रस्ताव में यह स्पष्ट करना उपयोगी होगा कि वे कितनी राशि और किस अवधि में चुका सकते हैं।बैंकों और वित्तीय संस्थानों से अनुरोध है कि वे समझौते योग्य मामलों की समय रहते पहचान करें, संबंधित ऋणकर्ताओं से संपर्क करें और विशेष लोक अदालत के दिन प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। अधिवक्ताओं से भी अनुरोध है कि वे आवश्यक दस्तावेज तैयार करने और प्रस्तावित शर्तें समझने में पक्षकारों की सहायता करें।




