मायली गुवाड़ में नामदेव वंशी छीपा समाज की कार्यकारिणी का विस्तार, चार नए सदस्यों को दिलाई शपथ

### मायली गुवाड़ में नामदेव वंशी छीपा समाज की कार्यकारिणी का विस्तार, चार नए सदस्यों को दिलाई शपथबीकानेर। मायली गुवाड़ में श्री नामदेव वंशी छीपा समाज की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पवन छीपा एवं सचिव दिनेश छींपा ने चार नए सदस्यों मनीष छीपा, विशाल छीपा, उज्ज्वल छीपा और मनोज छीपा को शपथ दिलाई।अध्यक्ष पवन छीपा ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जल्द ही जिला स्तर पर कार्यकारिणी का और विस्तार किया जाएगा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के सदस्यों को संगठन से जोड़कर उन्हें अपनी समस्याएं, आवश्यकताएं एवं सुझाव रखने का अवसर दिया जाएगा। इससे सामाजिक गतिविधियों के संचालन और सामूहिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में सहयोग मिलेगा।सचिव दिनेश छींपा ने बताया कि कार्यकारिणी का प्रमुख उद्देश्य बीकानेर में छीपा समाज के लिए एक सभागार का निर्माण करवाना है। सभागार बनने से समाज के परिवारों को सामाजिक बैठकों, पारिवारिक समारोहों और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक साझा स्थान उपलब्ध हो सकेगा।उन्होंने बताया कि ऐसे सामूहिक आयोजनों से समाज के लोगों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ेगा। साथ ही बच्चों और युवाओं को बुजुर्गों से समाज की परंपराओं एवं रीति-रिवाजों को जानने और उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संगठन का प्रयास समाज में एकजुटता, सहयोग और आपसी सहभागिता की भावना को मजबूत करना है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post