केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल और खाद्य मंत्री श्री गोदारा सोमवार को करेंगे ऑटो ट्रांसफार्मर का लोकार्पण

बीकानेर, 19 अप्रैल। केन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा सोमवार सायं 5 बजे रायसर स्थित 400 केवी ग्रिड सब स्टेशन पर 500 एमवीए 400/220 केवी ऑटो ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करेंगे। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। ऑटो ट्रांसफार्मर के क्रियाशील होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में और अधिक सुधार आएगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *