बीकानेर। बीकानेर पुलिस और प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करमीसर क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों की कथित अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन बुलडोजर के तहत की गई।
गंगाशहर सीओ हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार की टीम ने प्रशासन के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर आमिर खान और हसन अली की करमीसर स्थित कथित अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया।
एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि अपराधियों और अवैध कब्जों के खिलाफ पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उनका कहना है कि ऐसे अभियानों से कानून व्यवस्था मजबूत होगी और अपराधियों में भय का माहौल बनेगा।
गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि लगातार हो रही कार्रवाई से हिस्ट्रीशीटरों में भी पुलिस का खौफ देखने को मिल रहा है।
इस कार्रवाई के दौरान नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई, बीडीए उपायुक्त कुणाल राहड़ तथा तहसीलदार आकांक्षा गोदारा भी मौजूद रहे।
नोट: कार्रवाई से संबंधित आरोप और अवैध संपत्तियों की जानकारी पुलिस व प्रशासन द्वारा साझा की गई आधिकारिक सूचना पर आधारित है।





