राजस्थान में मानसून का जोर, कई जिलों में मूसलाधार बारिश; 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर: राजस्थान में बारिश का दौर तेज, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से इसका असर और अधिक बढ़ेगा। राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अलर्ट के बीच श्रीगंगानगर, चूरू समेत कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। चूरू के सरदारशहर में करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से बाजारों में जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं, पिछले 24 घंटों में जयपुर, प्रतापगढ़, दौसा और अलवर में लगभग एक इंच तक वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 जुलाई और 1 अगस्त को भी प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, पूर्वी भारत के ऊपर बना डीप डिप्रेशन अब कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है। फिलहाल यह सिस्टम उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और उससे लगे छत्तीसगढ़ क्षेत्र के ऊपर सक्रिय है और अगले 24 घंटों में इसके धीरे-धीरे पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है।

उधर, पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू में तापमान अधिक रहने के कारण गर्मी और उमस का असर अभी भी बना हुआ है। बुधवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीकानेर में पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *