नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन हिंसा और नफरत किसी समस्या का समाधान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में कुछ बच्चों से उन्हें गालियां दिलवाई गईं, लेकिन वह उन बच्चों को भी माफ करते हैं क्योंकि उन्हें ऐसा करने के लिए उकसाया गया था।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों के मन में जहर घोलना और उन्हें राजनीतिक हथियार बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के प्रति उनके मन में कोई नाराजगी नहीं है, बल्कि उन्हें उन लोगों पर दुख होता है जो अपने स्वार्थ के लिए मासूमों का इस्तेमाल करते हैं।
पीएम मोदी ने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और नफरत की राजनीति से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि देश का भविष्य बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर निर्भर करता है।




