राजस्थान: ऊंट से टकराकर सेना की गाड़ी पलटी, हादसे में मेजर हमजा की मौत

जैसलमेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ऊंट से टकराई सेना की गाड़ी, मेजर हमजा आरिफ की मौत, दो लेफ्टिनेंट घायल

राजस्थान के जैसलमेर जिले में गुरुवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 26 वर्षीय मेजर हमजा आरिफ का निधन हो गया। हादसे में सेना के दो लेफ्टिनेंट गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पूरी करने के बाद सेना के अधिकारी टाटा सफारी वाहन से आर्मी स्टेशन लौट रहे थे। इसी दौरान थईयात आर्मी एरिया के पास अचानक एक ऊंट सड़क पर आ गया, जिससे वाहन की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा सफारी अनियंत्रित होकर 4 से 5 बार पलटी और करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। यह हादसा रात लगभग 12:30 बजे जैसलमेर शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर थईयात आर्मी एरिया के निकट हुआ।

हादसे में मेजर हमजा आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लेफ्टिनेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सेना और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *