13 अगस्त को मनाई जाएगी वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती

बीकानेर, 8 अगस्त। क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग द्वारा आगामी 13 अगस्त 2026 को वीरवर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती स्थानीय वीर दुर्गादास स्टेच्यू सर्किल पर समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। कार्यक्रम प्रातः 8:15 बजे आयोजित होगा। समारोह में सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बीकानेर के विशिष्ट एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

सभा अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश और समाज के महान वीर योद्धाओं के गौरवशाली इतिहास, त्याग एवं संघर्ष से परिचित कराना और उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करना है।

सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि जयंती समारोह में बीकानेर के विशिष्ट जनों एवं संभ्रांत नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को नगर निगम बीकानेर के आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर वीर दुर्गादास सर्किल एवं मूर्ति स्थल के सौंदर्यीकरण की मांग की गई थी। सर्किल एवं मूर्ति स्थल की स्थिति क्षतिग्रस्त एवं जर्जर होने के बावजूद नगर निगम द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है।

चौहान ने कहा कि जयंती को देखते हुए क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट द्वारा अपने स्तर पर कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं करवाई जा रही हैं। नगर निगम की उदासीनता पर सभा के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मृति स्थलों का सम्मान और संरक्षण प्रशासन की जिम्मेदारी है। वीर दुर्गादास राठौड़ जैसे महान योद्धा की स्मृति से जुड़े स्थल की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण है।

सभा ने नगर निगम से मांग की कि वीर दुर्गादास सर्किल एवं मूर्ति स्थल का शीघ्र स्थायी सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य करवाया जाए।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories