अगस्त क्रांति दिवस पर सीकर में निकली ‘लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा’

सीकर*। अगस्त क्रांति दिवस के पावन अवसर पर रविवार, 9 अगस्त को सीकर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस सेवादल की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवादल  पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देश के अमर शहीदों और राष्ट्र निर्माताओं को याद कर उन्हें नमन किया।

कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष रविकांत तिवाड़ी ने बताया कि ​कार्यक्रम का शुभारंभ जाट बाजार स्थित स्वतंत्रता सेनानी तात्या टोपे पार्क से हुआ। यहाँ कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर स्वतंत्रता सेनानी तात्या टोपे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

​इसके पश्चात सभी कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों पर सवार होकर ‘लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा’ के रूप में रवाना हुए। यात्रा को कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यात्रा तात्या टोपे पार्क से नेहरू पार्क पहुँची, जहाँ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहाँ से यात्रा आगे बढ़ते हुए जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुँची, जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

​यात्रा का समापन संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर हरीश मिश्रा, अक्षत झुरिया, धर्मेंद्र गठाला, संदीप ओला, अल्ताफ रंगरेज, इरशाद अली गौड़,कालूराम      चावरिया, देवेंद्र फेनिन, मोहम्मद मुकीम बिसायती,आनंद सिंह चौहान, बलबीर थोरी, अजय नायक, इदरीश चौहान,लियाकत अली, महमूद अली भाटी, गोपाल शर्मा, रफीक मुगल, जितेंद्र सोनी, एड राजेंद्र प्रसाद सैनी, कुलदीप आजाद, अमर सिंह पंवार, रवि गिनोडिया, फारुख चौहान, सुशील रेटा,चेतन नायक, दीपक चावरिया, अजीत नायक, मोहम्मद समीर पंवार, राहुल नायक, सुशील गिनोडिया, सुरेश पारीक सहित कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories